SP के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश, पलामू पुलिस ने जारी की चेतावनी

 SP के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश, पलामू पुलिस ने जारी की चेतावनी


सृष्टि न्यूज झारखंड 
खबर :-नंदन कुमार 

सृष्टि न्यूज झारखंड:- पलामू जिला में साइबर अपराधियों ने अब पुलिस अधिकारियों को ही निशाना बनाने की कोशिश की है। जानकारी के अनुसार, जालसाजों ने पलामू के पुलिस अधीक्षक (SP) के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है।

अधिकारियों को भेजे जा रहे हैं मैसेज

पुलिस के मुताबिक, इस फर्जी अकाउंट के जरिए जिले के विभिन्न अधिकारियों को मैसेज भेजकर उन्हें भ्रमित करने और व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है।

पुलिस की अपील: सतर्क रहें, झांसे में न आएं

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पुलिस अधीक्षक या कोई भी वरिष्ठ अधिकारी अज्ञात नंबरों से व्यक्तिगत जानकारी या वित्तीय सहायता की मांग नहीं करते हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों और विभागीय अधिकारियों के लिए निम्न एडवाइजरी जारी की है:

यदि किसी अज्ञात नंबर से अधिकारी की फोटो लगी प्रोफाइल से संदेश आए, तो उसका उत्तर न दें।

अपनी बैंकिंग डिटेल्स, OTP या अन्य गोपनीय जानकारी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से संदेश पसाझा न करें।

ऐसे नंबरों को तुरंत ब्लॉक करें और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को दें।

जांच में जुटी साइबर सेल

पलामू पुलिस की साइबर टीम फर्जी प्रोफाइल बनाने वाले अपराधियों की पहचान में जुटी है। प्रारंभिक जांच में इस तरह की गतिविधियों के तार अंतरराज्यीय साइबर गिरोहों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दें।

और नया पुराने