द्वारका इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है

द्वारका में तेज रफ्तार SUV ने ली 23 वर्षीय साहिल की जान, मां का भावुक वीडियो वायरल



सृष्टि न्यूज झारखंड 

खबर:-नंदन कुमार 

सृष्टि न्यूज झारखंड :- द्वारका इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है, वहीं मृतक की मां इन्ना माकन न्याय की गुहार लगा रही हैं।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार SUV ने साहिल को कुचल दिया। हादसे के समय वाहन चला रहा 19 वर्षीय युवक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उसे अंतरिम जमानत मिल गई।

इकलौती संतान खोने के बाद साहिल की सिंगल मदर इन्ना माकन का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह सिस्टम पर सवाल उठाते हुए अपने बेटे के लिए न्याय की मांग करती नजर आ रही हैं।

मां का कहना है कि लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि किसी और परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताते हुए दोषी के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।

और नया पुराने