जपला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कूल बस कार और बाइक से टकराई
सृष्टि न्यूज झारखंड
संवाददाता:-नंदन कुमार
सृष्टि न्यूज झारखंड:- जपला क्षेत्र में 17 फरवरी 2026 को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बस चालक अनियंत्रित हो कर कार ओर बाइक की टक्कर हो गई हस्था देख लोगों मे अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि राहत की बात यह रही कि बाइक चालक को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कारवाई शुरू कर दी गई । पुलिस ने बस चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।