छात्रों की छात्रवृत्ति राशि अब तक नहीं मिली सरकार से जवाब की मांग
सृष्टि न्यूज झारखंड
संवाददाता:-नंदन कुमार
सृष्टि न्यूज झारखंड:- ई-कल्याण, पोस्ट-मैट्रिक और अन्य छात्रवृत्ति कार्यक्रमों के तहत हजारों छात्रों को अपना छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) का पैसा नहीं मिला है, जिससे छात्रों और उनके परिवारों में चिंता और नाराजगी बढ़ रही है। कई छात्रवृत्तिधारी पिछले कई महीनों से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
कई छात्रों ने सोशल मीडिया और स्थानीय मंचों पर सरकार को टैग कर पूछा है कि छात्रवृत्ति का पैसा अब तक क्यों नहीं आया और कब तक आएगा ? इस बीच कई जिलों में छात्र इस मुद्दे को लेकर ज्ञापन भी प्रशासन को सौंप चुके हैं।
यही नहीं, कुछ छात्र संगठनों ने कहा है कि वह आगे आंदोलन और प्रदर्शन की तैयारी भी कर रहे हैं अगर सरकार जल्द भुगतान की तारीख नहीं बताती है तो हम सड़क पर आंदोलन करेंगे
राज्य सरकार और केंद्र के बीच मुद्दा: झारखंड सरकार ने यह समस्या केंद्र सरकार को भी उठाई है, क्योंकि कई छात्रवृत्ति योजनाओं का हिस्सा केंद्र की वित्त सहायता पर निर्भर है। केंद्रीय विभाग से समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने की बात भी कही गई है।
छात्रों का कहना है कि वृत्ति राशि में देरी के कारण कॉलेज फीस, किताबें और दैनिक खर्चों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ छात्र कॉलेजों से फीस की मांग का दबाव भी महसूस करा रहे हैं।
सरकार की प्रतिक्रिया: अभी तक राज्य सरकार ने भुगतान की स्पष्ट तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन यह आश्वासन दिया गया है कि लंबित राशि जल्द ही जारी करने के प्रयास जारी हैं।