पलामू एसपी ऋष्मा रमेशन ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
सृष्टि न्यूज झारखंड
संवाददाता:-नंदन कुमार
एसपी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना आवश्यक है। उन्होंने जिलेवासियों से निर्भीक होकर, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने का आह्वान किया।
जिले में मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को देने की अपील की है।
