खरडीहा में अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना
सृष्टि न्यूज झारखंड
खबर:- नंदन कुमार
सृष्टि न्यूज झारखंड:- बरडीहा प्रखंड अंतर्गत खरडीहा गांव में विश्वनाथ साव जी की धर्मपत्नी के दाह-संस्कार में शामिल होकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की गई और गहरी संवेदनाएँ प्रकट की गईं।
इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
