झारखंड पुलिस को मिले 1477 नए हाईटेक वाहन, डायल 112 सेवा होगी और मजबूत
सृष्टि न्यूज झारखंड
संवाददाता:- नंदन कुमार
सृष्टि न्यूज झारखंड:- झारखंड में कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने पुलिस विभाग को बड़ी सौगात दी है। राज्य पुलिस को हाईटेक, वायरलेस और आधुनिक सुविधाओं से लैस 1477 नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों में 600 से अधिक बोलेरो गाड़ियां और 800 से अधिक मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
इन सभी वाहनों को आज 13 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री Hemant Soren द्वारा हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के पुलिस थानों के लिए रवाना किया जाएगा।
सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था को मजबूत करना और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। ये सभी वाहन डायल 112 सेवा के अंतर्गत कार्य करेंगे, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और प्रतिक्रिया समय बेहतर होगा।
नई गाड़ियों में आधुनिक वायरलेस सिस्टम और जरूरी तकनीकी सुविधाएं लगाई गई हैं, जिससे किसी भी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो सकेगी। इससे अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा, इसी नंबर के माध्यम से पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं से भी मदद प्राप्त की जा सकती है।
