अलीनगर के खेत में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

 अलीनगर के खेत में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस 

सृष्टि न्यूज झारखंड 



हुसैनाबाद (पलामू): हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बेल बिगहा पंचायत के पोखरापर निवासी संजय पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार संजय पासवान पिछले कुछ समय से अलीनगर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के एक खेत में उसका शव पड़ा देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना हुसैनाबाद थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि संजय पासवान अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम का माहौल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज  दी है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि खेत में शव मिलने से कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

और नया पुराने