जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म

 रांची में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात बर्थडे पार्टी में महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

सृष्टि न्यूज झारखंड

संवाददाता:- नंदन कुमार 

सृष्टि न्यूज झारखंड:- रांची झारखंड की राजधानी रांची से रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के लालपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

नशीला पदार्थ देकर मारपीट और दुष्कर्म

पीड़िता ने अपने बयान में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नशीला पदार्थ पिलाने के बाद आरोपी ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर उनके अचेत होने का फायदा उठाकर यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता मूल रूप से जमशेदपुर की रहने वाली है और फिलहाल रांची में रहकर मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

जन्मदिन की पार्टी में रची गई साजिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 9 अप्रैल की है। 25 वर्षीय पीड़ित महिला, जो पेशे से एक डॉक्टर है, लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में अपने एक पुरुष मित्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी। आरोप है कि पार्टी के दौरान मेजबान के ही एक मित्र ने महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया।

लालपुर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी रूपेश कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पीड़िता के बयान के आधार पर 13 अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा चुकी है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

राजधानी के पॉश इलाके में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई इस दरिंदगी के बाद स्थानीय लोगों और छात्रों में आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि वे तकनीकी साक्ष्यों और पार्टी में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर आरोपी के ठिकानों का पता लगा रहे हैं और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

और नया पुराने