![]() |
| सृष्टि न्यूज झारखण्ड |
पूर्व मध्य रेल, डीडीयू मंडल
रेसुब पोस्ट – जपला, जिला पलामू (झारखंड)
ऑपरेशन सतर्क के तहत देशी शराब बरामद
दिनांक 24.05.2026 को निरीक्षक प्रभारी, रेसुब पोस्ट जपला के निर्देशन में उप निरीक्षक विश्वजीत कुमार रवि एवं प्रधान आरक्षी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा जाँच एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान जपला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-01 के पश्चिमी छोर पर स्थित पानी टंकी के नीचे, कि.मी. संख्या 365/26 के पास फर्श पर लावारिश अवस्था में एक सफेद प्लास्टिक बोरी बरामद हुई। तलाशी लेने पर उक्त बोरी में “छबीली मसालेदार देशी शराब” के कुल 120 पाउच बरामद हुए, जिनमें प्रत्येक की मात्रा 200 एमएल थी। कुल बरामद शराब की मात्रा 24 लीटर एवं अनुमानित मूल्य ₹5,400/- है। बरामद शराब पर For Sale in Jharkhand Only एवं For Civil Supply Only अंकित पाया गया।
मौके पर समय करीब 13:30 बजे समक्ष गवाहों की उपस्थिति में जब्ती नियमों का पालन करते हुए उप निरीक्षक विश्वजीत कुमार रवि द्वारा जब्ती सूची तैयार कर शराब को विधिवत जप्त किया गया तथा गवाहों के हस्ताक्षर प्राप्त किए गए। इसके उपरांत जप्त माल को समय 13:50 बजे रेल सुरक्षा बल पोस्ट जपला लाया गया।
बरामद लावारिश देशी शराब के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु उत्पाद अधीक्षक, डाल्टनगंज को प्रेषित किया जाएगा।
