राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतबहिनी में रेलवे आरपीएफ (RPF) ने सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया

सतबहिनी स्कूल में रेलवे RPF की सुरक्षा पाठशाला बच्चों को सिखाए रेल नियम और सुरक्षा के नियम 

नंदन कुमार / सृष्टि न्यूज झारखंड 

सृष्टि न्यूज झारखंड:- रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा सामाजिक सरोकार और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। आरपीएफ की टीम ने स्थानीय राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतबहिनी में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को रेल नियमों, रेल संपत्ति की सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने बच्चों से सीधा संवाद स्थापित किया। टीम ने बच्चों को बेहद सरल और व्यावहारिक भाषा में समझाया कि रेल की पटरियों को अनाधिकृत रूप से पार करना कितना खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। इस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे 

उप निरीक्षक कार्तिक बिंझा , उप निरीक्षक विश्वजीत कुमार रवि , सहायक उप निरीक्षक (स उ नि) दिनेश प्रसादप्रधान आरक्षी शैलेंद्र कुमार मिश्रा , आरक्षी विनोद कुमार यादव , आरक्षी श्री भगवान सिंह  

जवानों ने बच्चों को हिदायत दी कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, पटरियों के आसपास न खेलें और न ही ट्रेनों पर पथराव जैसी अप्रिय घटनाओं का हिस्सा बनें। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए रेलवे के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।

इस विशेष जागरूकता शिविर को सफल बनाने में स्कूल प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- विद्यालय सतबहिनी के अध्यक्ष सुनील शर्मा  , प्रधानाध्यापिका (हेडमास्टर) सरिता कुमारी , शिक्षक उमाशंकर ,  गौरी शंकर शर्मा 

आरपीएफ द्वारा चलाया गया यह अभियान बच्चों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक रहा। ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों के मन से पुलिस का डर दूर होता है, बल्कि वे बचपन से ही देश की कानून व्यवस्था और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष सुनील शर्मा और शिक्षकों ने आरपीएफ टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं, स्कूल के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी इन रेल नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे और अपने परिवार व आस-पड़ोस के लोगों को भी पटरियों से दूर रहने और सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

और नया पुराने