पलामू में बड़ा रेल हादसा राजहरा के पास 15 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें रद्द

 राजहरा रेल हादसे से मचा हड़कंप, रांची-सासाराम समेत कई ट्रेनों का परिचालन ठप
सृष्टि न्यूज झारखण्ड 

खबर - कुश कुमार 

पलामू:- झारखंड के पलामू जिले स्थित राजहरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को हुए बड़े रेल हादसे ने पूरे रेल नेटवर्क को प्रभावित कर दिया. कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद अप लाइन पर रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया. हादसे के बाद रेलवे ने आधिकारिक बुलेटिन जारी कर कई ट्रेनों के रद्द होने और परिचालन प्रभावित होने की जानकारी दी है.

जानकारी के अनुसार, टोरी से मुगलसराय की ओर जा रही कोयला लदी मालगाड़ी राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची ही थी कि अचानक उसके 15 वैगन पटरी से उतर गए. डिब्बों के डिरेल होने से रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा और अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी. घटना के बाद आसपास के स्टेशनों पर कई यात्री और मालगाड़ियां खड़ी कर दी गईं. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, इंजीनियरिंग और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई. रेलवे की ओर से युद्धस्तर पर राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर दिया गया है. हाजीपुर जोन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है.

और नया पुराने