सतबहिनी में सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार शर्मा के घर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

 सतबहिनी में दुस्साहस सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार शर्मा के घर भीषण चोरी


नंदन कुमार / सृष्टि न्यूज झारखंड 

इलाके में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस अधिकारी के घरों को भी निशाना बनाने से नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला सतबहिनी से सामने आया है, जहां कल रात सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार शर्मा के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और नकदी समेत लाखों रुपये के कीमती जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कल रात सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार शर्मा का घर सूना था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब पड़ोसियों और परिजनों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा, तो उनके होश उड़ गए। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस उंटरी रोड थाना पुलिस को दी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उंटरी थाना से पुलिस अधिकारी उदय कुमार पासवान पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू की हैं 

इस दौरान पुलिस की तफ्तीश के समय मौके पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। जांच के दौरान मुख्य रूप से ग्रामीण सुनील कुमार शर्मा, अविनाश शर्मा और गौरी शंकर शर्मा समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और पुलिस प्रशासन से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

हालांकि, एक सब इंस्पेक्टर के घर में हुई इस दुस्साहसिक चोरी ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिसकर्मी का घर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा।

और नया पुराने