![]() |
| सृष्टि न्यूज झारखंड |
उंटारी रोड :- झारखण्ड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के आह्वान पर 01 जून 2026 (सोमवार) से अनिश्चितकालीन डिजिटल हड़ताल प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी उंटारी रोड के समक्ष मे प्रज्ञा केंद्र संचालकों द्वारा उमेश कुमार यादव प्रधान सहायक को आवेदन पत्र सौंपकर हड़ताल की जानकारी दी गई।
![]() |
| आवेदन पत्र |
संघ द्वारा जारी निर्देश के अनुसार हड़ताल अवधि के दौरान CSC Application में उपस्थिति दर्ज नहीं की जाएगी। यह व्यवस्था संघ की मांगों के समाधान एवं हड़ताल समाप्ति की आधिकारिक घोषणा तक प्रभावी रहेगी।
हालांकि संघ की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से संचालित आवश्यक जनसेवा कार्य, सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं एवं अन्य दैनिक कार्य यथासंभव पूर्ववत संचालित किए जाएंगे।
प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि उक्त विषय की जानकारी स्वीकार करते हुए आवश्यक अभिलेखीय एवं अग्रेतर कार्रवाई की जाए।
इस दौरान पंचायत भवन के सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक उपस्थित रहे, जिनमें कुश कुमार रवि (लुम्बा सतबहिनी), अंबेडकर कुमार (मुरमा खुर्द), जैस कुमार मेहता (लहर बंजारी), मुन्ना कुमार चौधरी (जोगा), मनोज कुमार ठाकुर (मुरमा कला) एवं कमल किशोर शर्मा (करकट्टा) शामिल रहे


.jpeg)
