बरडीहा से अपहरण हुई लड़की 19माह बाद गुजरात से बरामद अपहरण का आरोपी जामनगर से गिरफ्तार

19 महीने बाद गुजरात से बरामद हुई बरडीहा की अपहृत लड़की, आरोपी चंदन जामनगर से गिरफ्तार

नंदन कुमार /  सृष्टि न्यूज झारखंड 

सृष्टि न्यूज झारखंड:- मंझिआंव, बरडीहा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बरडीहा थाना क्षेत्र से करीब 19 महीने पहले अपहृत हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने आखिरकार गुजरात के जामनगर से सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही, पुलिस ने अपहरण के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर 2024 को पीड़ित लड़की की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ललगड़ा गांव निवासी सीताराम पासवान के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार पासवान ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया है। मां के बयान के आधार पर पुलिस ने बरडीहा थाना कांड संख्या- 70/24 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी और लड़की की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। इसी बीच पुलिस अधीक्षक (SP) को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली। एसपी के निर्देश पर तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

गुजरात से बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम वापस बरडीहा थाना पहुंची। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी चंदन कुमार पासवान को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन (पेशी) हेतु भेजा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, बरामद लड़की को आगे की कानूनी प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है।


और नया पुराने