हुसैनाबाद के अंबेडकर नगर झरगड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

 अंबेडकर नगर झरगड़ा में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, जुटे जनप्रतिनिधि व ग्रामीण

सृष्टि न्यूज झारखण्ड -कुश कुमार 

हुसैनाबाद के अंबेडकर नगर झरगड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रीय पर्व की खुशियां साझा कीं।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से भावी मुखिया प्रत्याशी मनोज राम, पंचायत समिति सदस्य रामजी राम सहित प्रकाश, गौतम, बबलू, धनंजय, डब्लू, भीम, महादेव कुंदन, राहुल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।


कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की। समारोह में स्थानीय लोगों की मौजूदगी से पूरे अंबेडकर नगर झरगड़ा में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

और नया पुराने