लुम्बा सतबहिनी पंचायत भवन परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

 लुम्बा सतबहिनी पंचायत भवन में शान से लहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण
सृष्टि न्यूज झारखण्ड -कुश कुमार 

उंटारी रोड- 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत लुम्बा सतबहिनी पंचायत भवन के प्रांगण में पूरे हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी बासुदेव राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार भणत एवं प्रमुख अलका कुमारी ,मुखिया शकुंतला देवी ,उपमुखिया विन्ध्याचली देवी,पंचायत सचिव अरविन्द सिंह ,कुंदन ठाकुर एवं पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की स्वतंत्रता और वीर शहीदों को नमन किया।


ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया।

इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र के लोगों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।

और नया पुराने