NH पर अवैध बालू तस्करी पर प्रशासन का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त

 आधी रात NH पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 240 CFT अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त


नंदन कुमार / सृष्टि न्यूज झारखण्ड 


सृष्टि न्यूज झारखण्ड:- पलामू जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार देर रात डाल्टनगंज-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर प्रशासन ने विशेष जांच अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान 240 सीएफटी अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। जांच के समय दोनों ट्रैक्टरों के चालक बालू परिवहन से संबंधित वैध चालान या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने दोनों वाहनों को जब्त कर पंडवा थाना भेज दिया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और बिना अनुमति बालू परिवहन पर सख्त नजर रखी जा रही है। जब्त ट्रैक्टरों को पंडवा थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


और नया पुराने