शहीद भगत सिंह महाविद्यालय में शासी निकाय की बैठक, डॉ. अंगद किशोर बने सचिव

विधायक संजय कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक, डॉ. अंगद किशोर बने शासी निकाय सचिव


नंदन कुमार / सृष्टि न्यूज झारखण्ड

 

सृष्टि न्यूज झारखण्ड:- हुसैनाबाद शहीद भगत सिंह महाविद्यालय के सभागार में गुरुवार को झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के निर्देश पर पुनर्गठित शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने की।

बैठक के दौरान महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद शिक्षाविद् सदस्य डॉ. अंगद किशोर को सर्वसम्मति से शासी निकाय का सचिव चुना गया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, दानदाता सदस्य अशोक कश्यप, अधिविद्य परिषद सदस्य वसीम अनवर, शिक्षक प्रतिनिधि सदस्य संजय कुमार सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह तथा प्रधान सहायक अंशुल सिन्हा सहित शासी निकाय के सभी सदस्य मौजूद रहे।

सचिव चुने जाने के बाद शासी निकाय के सदस्यों ने डॉ. अंगद किशोर को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बैठक में महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई।

और नया पुराने